बारिश के मौसम में जरूर खाएं ये 5 फल, जानें कितने फायदेमंद हैं ये

By Rashi

Published on:

जिस प्रकार हम सभी को बारिश का मौसम बहुत पसंद होता है, उसी तरह से बैक्टीरिया और वायरस के लिए भी यह मौसम संक्रमण फैलाने के लिए बहुत अनुकूल होता है। बारिश अपने साथ कई प्रकार कि बीमारियों को साथ लेकर आती है। दूषित भोजन और पानी के कारण आज मानसून संक्रमण और बीमारियों का भी पर्याय बन गया है। बारिश का मौसम आते ही बाजारों में कई प्रकार फल मिलना शुरू हो जाते है।

स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए, फलों का सेवन करने से पहले बहुत सावधानी बरतनी चाहिए। अच्छे फलों का सेवन आपको अनेक प्रकार की बीमारियों से दूर रखने में मदद कर सकता है। इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे फलों के बारे में बता रहें हैं ,जो मानसून में आपके स्वास्थ्य के लिए उपयोगी हो सकते हैं।

बारिश के मौशम में खाने वाले फलो के नाम

1. सेब (Apple)
2. अनार (Pomegranate)
3. आलूबुखारा (Plum)
4. लीची (Litchi)
5. चेरी (Cherry)
बारिश के मौसम में जरूर खाएं ये 5 फल, जानें कितने फायदेमंद हैं ये

बारिश के मौसम में खाएं सेब

सेब में वही सभी गुण होते हैं, जो आपको बीमारी से बचाते हैं। बारिश के मौसम में रोज़ाना एक सेब खाने से पाचन प्रणाली स्वस्थ रहती है। सेब में पाए जाने वाले विटामिन से कोलोन कैंसर, प्रोस्टेट कैंसर और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने की संभावना बहुत कम हो जाती है। एक मध्यम आकार के सेब में 75 कैलोरी और 3 ग्राम फाइबर होता है। सेब में फ्लेवोनॉइड नामक एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है, जो मदद करता है डायबिटीज़ और अस्थमा के विकास की संभावना को कम करने में।आपको बता दें, कि सेब एक नेचुरल माउथ फ्रेशनर भी है।

बारिश के मौसम में खाएं अनार

अनार बारिश के मौसम के फलों में सबसे उत्तम माना जाता है। रोजाना अनार का सेवन करने से शरीर में खून की कमी पूरी होती है, जिससे कमजोरी दूर होती है। यह आपके दिमाग को स्वस्थ रखने के साथ ही कैंसर से लड़ने में भी सहायक होता है। यह विटामिन ए और पोटैशियम का अच्छा स्रोत होता है। अनार में टैनिन नामक एंटीऑक्सिडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो हृदय की सुरक्षा करते हैं। अनार तो हर मौसम का फल होता है, लेकिन बारिश में यह और भी अधिक लाभदायक होता है। रोजाना अनार का रस पीने से रक्तचाप का स्तर बढ़ा सकता है और इससे दिल के दौरे के खतरा को कम किया जा सकता है।

आलूबुखारा खाने के फायदे बरसात में

बरसाती मौसम में ऐसे खाद्य पदार्थों और फलों का सेवन करना चाहिए जो संक्रमण के प्रभाव को कम करने में मदद करते हैं। बरसात के फलों में आलूबुखारा (Plums) भी शामिल होता है। आलूबुखारा में फाइबर की अच्छी मात्रा होती है जो पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। बरसाती मौसम में आलूबुखारा आपके लिए एक लाभदायक फल है जो न केवल इम्यूनिटी बढ़ाता है, बल्कि शरीर में इलेक्ट्रोलाइट (Electrolyte) संतुलन बनाने में भी सहायता करता है। इसके अलावा इसमें मौजूद विटामिन सी बारिशी दिनों में संक्रामक रोगों की रोकथाम में भी सहायक होता है। यदि आप भी बरसाती मौसम में खाए जाने वाले फलों की तलाश कर रहे हैं, तो आलूबुखारा एक अच्छा विकल्प है। आप आलूबुखारा को बारिशी मौसम में खाए जाने वाले फलों की सूची में शामिल कर सकते हैं।

लीची का करे सेवन

बारिश के दौरान शरीर में रोगप्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए लीची फल एक अच्छा विकल्प है। लीची में एंटीवायरल गुण होते हैं जो हमारी इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करते हैं। इसके अलावा लीची खाने से पाचन सहायक होती है, इसलिए इसे अपनी मानसून आहार में जरूर जोड़ें। बारिश के दौरान शरीर में रोगप्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए लीची फल एक अच्छा विकल्प है। लीची में एंटीवायरल गुण होते हैं जो हमारी इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करते हैं। लीची में सभी प्रकार के पोषक तत्व जैसे विटामिन, प्रोटीन, साइट्रिक एसिड, वसा, आयरन और फास्फोरस आदि की उच्च मात्रा होती है। इसके अलावा यह पाचन सहायक होती है, इसलिए इसे आज से ही अपनी मानसून आहार में जरूर शामिल करें।

रैनी सीजन में खाएं चेरी

मानसून के मौसम में चेरी भरपूर मात्रा में उपलब्ध होती है। चेरी में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो संक्रमण और सूजन से लड़ने में मदद करती हैं। इनके अलावा, यह कैलोरी में कम होती हैं जो आपके शरीर को कई तरह से लाभ पहुंचाती है। चेरी खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी मदद करती हैं। इसमें एंटी-कार्सिनोजेनिक गुण होते हैं जो उच्च रक्तचाप और यूरिक एसिड स्तर को कम करने में मदद करते हैं। इसमें विटामिन सी की अधिकता होती है जिससे बारिश के मौसम में चेरी के सेवन से आप सभी तरह के संक्रमण से भी बचे रह सकते हैं।

आज हमने इस आर्टिकल के माध्यम से बारिश के मौशम में स्वस्थ रहने के लिए कौन से फलो का सेवन करना चाहिए उसके बारे में बताया है जिसको आप अपने डाइट में शामिल कर सकते है और अपने स्वास्थ को स्वस्थ रख सकते है हम आशा करते है की आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी आपके लिए उपयोगी होगी|

इसे भी पढ़े- सेहत को ठीक रखने के लिए बेहतरीन काम करता है हरे रंग का सेब

यंहा देखे वीडियो-

Leave a Comment