सेहत को ठीक रखने के लिए बेहतरीन काम करता है हरे रंग का सेब

By Rashi

Updated on:

Hello Friends Welcome To My Blog

हमने बहुत सारे लाल कश्मीरी सेब खाए हैं। लाल सेब के अलग-अलग प्रकार आपके स्वास्थ्य के लिए अनेक तरीकों से बहुत फायदेमंद साबित होते हैं। कहा जाता है कि सर्दियों के मौसम में सेब की उत्पादन रातोंरात बढ़ जाती है। हमारे बीच कई लोग ऐसे हैं जिनकी आदत होती है सेब को छिलके सहित खाने की। लेकिन आपको जानना चाहिए कि सेब का छिलका भी हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। सेब के छिलके में विभिन्न प्रकार के विटामिन होते हैं जो हमारी सेहत के लिए कमाल के साबित होते हैं।

लेकिन अगर आपने अभी तक हरे सेब का स्वाद नहीं चखा है, तो खाइए. क्योंकि हरा सेब आपकी सेहत को बेहतर बनाए रखने के मामले में जबरदस्त साबित होता है।

क्योंकि हरा सेब पोषक तत्वों से भरपूर होता है। हरे सेब में विटामिन-सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है, साथ ही इसमें आयरन, पोटैशियम, कैल्शियम, एंटीऑक्सीडेंट्स और फ्लेवोनॉयड्स जैसे तत्व मौजूद होते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मददगार साबित होते हैं। लेकिन हरे सेब का अधिक सेवन स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है। आइए जानते हैं हरे सेब के क्या-क्या फायदे और नुकसान होते हैं।

हरे सेब के फायदे (Benefits of Green Apple)

हड्डियों को मजबूत बनाएं (make bones strong)

हरे सेब में कैल्शियम की अच्छी-खासी मात्रा पाई जाती है। हड्डियों की सेहत के लिए कैल्शियम आवश्यक होता है। महिलाओं की हड्डियाँ एक उम्र के बाद कमजोर होने लगती हैं। ऐसे में आप रोजाना हरे सेब का सेवन करके अपने शरीर को स्वस्थ रख सकते हैं।

लीवर को मजबूत बनाए (strengthen the liver)

हरे सेब का सेवन लिवर के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि हरे सेब में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स लिवर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं, हरे सेब का सेवन करने से लिवर की बीमारी का खतरा भी कम हो जाता है।

आंखों की रोशनी बढ़ाए (improve eyesight)

हरे सेब में विटामिन ए की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो आंखों के लिए फायदेमंद है। विटामिन ए आंखों की सेहत बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और आँखों की रोशनी को बढ़ाने में सहायता करता है। हरे सेब के नियमित सेवन से आंखों की सुरक्षा और स्वस्थता पर गुणकारी प्रभाव पड़ता है। इसलिए, आप अपनी आंखों की देखभाल के लिए हरे सेब का नियमित उपयोग कर सकते हैं।

पाचन में फायदेमंद (good for digestion)

हरा सेब पाचन के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद फाइबर पाचन में बहुत फायदेमंद होता है। हरा सेब खाने से मेटाबॉलिज्म में सुधार होता है।

त्वचा के लिए है फायदेमंद (beneficial for skin)

हरे सेब का सेवन स्वास्थ्य के साथ-साथ त्वचा के लिए भी बहुत फायदेमंद साबित होता है। हरे सेब में विटामिन ए और विटामिन सी की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो त्वचा को स्वस्थ रखने में मददगार साबित होते हैं।

हरे सेब के नुकसान (disadvantages of green apple)

  • हरे सेब का सेवन गर्भवती महिलाओं के लिए हानिकारक साबित हो सकता है. इसलिए गर्भवती महिलाओं को डॉक्टर की सलाह के बिना हरे सेब का सेवन नहीं करना चाहिए।
  • हरे सेब से कई लोगों को एलर्जी की शिकायत हो सकती है, ऐसे में इसका सेवन करने से त्वचा संबंधी परेशानियां हो सकती हैं

इसे भी पढ़े- बारिश के मौसम में जरूर करें तुलसी की चाय का सेवन

यंहा देखे वीडियो

Leave a Comment