कई बीमारियों से राहत दिलाता है पत्थरचट्टा

By Rashi

Published on:

Hello Friends Welcome To My Blog

आज हम आपको एक ऐसे पौधे के बारे में बताने जा रहे हैं जिसका नाम तो आप सबने सुना ही होगा लेकिन उससे फायदे के बारे में शायद ही कोई जानते होंगे | आज के इस आर्टिकल में हम आपको पत्थरचट्टा के बारे में बताने जा रहे है |

ऐसे तमाम पेड़-पौधे हैं जिन्हें हम अपने घर के आस-पड़ोस में देखते हैं और उन्हें निहारते हैं लेकिन उनकी खूबियों को नहीं जानते हैं। हम आपको ऐसे कई पेड़ों को लेकर जानकारी दे चुके हैं और आपको फिर से एक पौधे की खासियत के बारे में बता रहे हैं। दरअसल, हम यहां पत्थरचट्टा (Kalanchoe pinnata) के बारे में बात कर रहे हैं जो हमारी सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद है।

विषय सूची

  • पत्थरचट्टा क्या है
  • ​इन नामों से प्रसिद्ध है पथरचट्टा – Patharchatta is famous by these names
  • पथरचट्टा के फायदे –
  • ​पथरी और पेट पर्द को खत्म करता है पत्थरचट्टा-
  • किडनी की समस्या को दूर करता है पत्थरचट्टा-
  • ​घाव और सूजन के लिए मरहम है पत्थरचट्टा-
  • ​वेजाइनल इंफेक्शन को ठीक करता है पत्थरचट्टा-
  • खुनी दस्त और हाई BP वालों के लिए लाभकारी है पत्थरचट्टा-
  • पत्थरचट्टा का उपयोग कैसे करें-
  • पत्थरचट्टा के गुण-

पत्थरचट्टा क्या है

पथरचट्टा, जिसे अजूबा का पत्ता या पौधा भी कहा जाता है, हेल्थ के लिए अत्यंत फायदेमंद माना जाता है। आयुर्वेद में भी इसके विशेष औषधीय गुणों के बारे में बताया गया है। यदि किसी व्यक्ति को किडनी संबंधी कोई भी समस्या हो, तो पथरचट्टा के पत्ते उसके लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। पथरचट्टा का पत्ता आपकी किडनी में पथरी की समस्या को जड़ से मिटाने में सक्षम है।

पत्थरचट्टा एक आयुर्वेदिक पौधा है, जिसमें कई औषधीय गुण होते हैं। इसके गुणों की वजह से इसे अनेक नामों से जाना जाता है, जैसे एयर प्लांट, कैथेड्रल बेल्स, लाइफ प्लांट और मैजिक लीफ आदि। आयुर्वेद के अनुसार, पत्थरचट्टा सदियों से किडनी और मूत्र विकारों से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मददगार सिद्ध हुआ है। इसके बहुतायत से गुणों में से एक है पथरी के लिए रामबाण होना। इसके साथ-साथ, यह पेट की सफाई और जमे विषैले तत्वों को बाहर निकालने में भी काफी उपयोगी है। इसे बवासीर में भी लाभदायक माना जाता है। आइए, जानें पत्थरचट्टा के और गुणों के बारे में।

​इन नामों से प्रसिद्ध है पथरचट्टा – Patharchatta is famous by these names

आयुर्वेद (Ayurveda) के अनुसार, पत्थरचट्टा में तमाम तरह के औषधीय गुण पाए जाते हैं और इसका प्रयोग कई तरह की बीमारियों की दवा बनाने में किया जाता है। पत्थरचट्टा के अलावा इसे एयर प्लांट, कैथेड्रल बेल्स, लाइफ प्लांट और मैजिक लीफ के नाम से भी जाना जाता है। आयुर्वेद में इस पौधे को भष्मपथरी, पाषाणभेद और पणपुट्टी के नाम से जाना जाता है, जबकि मेडिकल साइंस में इसे bryophyllum pinnatum के रूप में माना जाता है। इस पौधे की पत्तियाँ स्वाद में खट्टी और नमकीन होती हैं।

पथरचट्टा के फायदे –

वैसे तो पथरचट्टा से बहोत सारे फायदे होते है जिसके बारे में शायद ही सबको पता होगा | हम आपको इसके कुछ विशेष गुणों के बारे में बता रहे है |

​पथरी और पेट पर्द को खत्म करता है पत्थरचट्टा-

यदि आपको पथरी की समस्या है, तो पत्थरचट्टा आपकी सेहत के लिए रामबाण औषधि है। इसके लिए आपको पत्थरचट्टा के पत्तों को गुनगुने पानी के साथ सेवन करना है। ऐसा रोज़ करने से आपको पथरी की समस्या से राहत मिलेगी। अच्छे परिणाम के लिए इसे खाली पेट दो पत्तों का सेवन करें। यदि आप पत्थरचट्टा के रस में सौंठ का चूर्ण मिलाकर सेवन करते हैं, तो पेट दर्द से भी राहत पा सकते हैं। यह पेट से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में भी मदद करता है।

किडनी की समस्या को दूर करता है पत्थरचट्टा-

मूत्र विकारों को दूर करने के लिए आयुर्वेद में सदियों से पत्थरचट्टा का इस्तेमाल हो रहा है। अगर आप इसका काढ़ा पीते हैं, तो पेशाब में जलन, रुक-रुक पेशाब आने जैसी परेशानियां दूर हो सकती हैं। इसके अलावा पत्थरचट्टा बवासीर की समस्या को दूर करने के लिए भी उपयोगी माना जाता है।

​घाव और सूजन के लिए मरहम है पत्थरचट्टा-

स्किन पर हुए किसी भी तरह की सूजन, घाव और मुंदी चोट का इलाज भी आप पत्थरचट्टा के जरिए कर सकते हैं। इसके लिए आपको पत्थरचट्टा के 4-5 पत्तों को पीसकर लेप बनाना है और संक्रमित जगह पर लगाना है, जिससे आपको घाव और सूजन को कम करने में राहत मिलेगी। इस लेप से आप शरीर पर हुए रैशेज या खुजली की समस्या को भी ठीक कर सकते हैं।

​वेजाइनल इंफेक्शन को ठीक करता है पत्थरचट्टा-

महिलाएं आमतौर पर वजाइनल इंफेक्शन की समस्या से जूझती हैं। इसमें उनके जेनिटल या प्राइवेट एरिया में खुजली, जलन के साथ-साथ वेजाइनल डिस्चार्ज होता है। इस परेशानी को दूर करने के लिए पत्थरचट्टा उपयोगी हो सकता है। इसके लिए आपको इसके पत्तों को उबालकर काढ़ा पीना है, और स्वाद के लिए आप इसमें शहद मिला सकते हैं।

खुनी दस्त और हाई BP वालों के लिए लाभकारी है पत्थरचट्टा-

पत्थरचट्टा उन लोगों के लिए भी लाभकारी है जो खूनी दस्त की समस्या से परेशान हैं। इसके लिए आप इसके पत्तों से रस निकालें। फिर उसमें चुटकी भर पीसा हुआ जीरा पाउडर और आधा चम्मच देशी घी मिलाएं। इस मिश्रण का दिन में दो बार सेवन करने से आप खूनी दस्त से राहत पा सकते हैं। इसके अलावा हाई ब्‍लड प्रेशर को कंट्रोल करने में भी पत्थरचट्टा का रस फायदेमंद है।

पत्थरचट्टा का उपयोग कैसे करें-

  • पत्थरचट्टा का सेवन निम्न प्रकार से किया जा सकता है:
  • आप पथरचट्टा की कुछ पत्तियां लेकर उन्हें गर्म पानी में भिगोकर उनका सेवन कर सकते हैं।
  • पत्थरचट्टा की खुराक हर्बल पाउडर के रूप में उपलब्ध है।

पत्थरचट्टा के गुण-

कई बीमारियों से राहत दिलाता है पत्थरचट्टा
  • यह कैंसर पैदा करने वाली कोशिकाओं के कारण होने वाले उत्परिवर्तन को कम कर सकता है।
  • यह रक्त शर्करा के स्तर को कम कर सकता है।
  • यह फंगस के विकास को रोक सकता है।
  • यह सूक्ष्मजीवों के विकास को रोक सकता है।
  • यह सूजन को कम कर सकता है।
  • यह पेट में अल्सर बनने से रोक सकता है।
  • यह लीवर के स्वास्थ्य को बढ़ा सकता है।
  • यह प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत कर सकता है।
  • यह किडनी की रक्षा कर सकता है

इसे भी पढ़े- इन 5 बीमारियों को दूर करता है कच्चा केला, जानें जबरदस्त फायदे

यंहा देखे वीडियो-

Leave a Comment