Hello Friends Welcome To My Blog
हेलो! फ्रेंड्स जैसे की आप सभी जानते हो की हमारी दुनिया तरह-तरह के पेड़-पौधों से सजी हुई है। इनमें से कई ऐसी हैं जिन्हें हमने पहले कभी नहीं देखा है, लेकिन वे बेहद सुंदर दिखते हैं। भारतीय हिमालय पर्वत पर भी हमें ऐसे कई पेड़-पौधे देखने को मिलते हैं, जो न केवल आकर्षक हैं, बल्कि अपने आप में एक खासियत भी रखते हैं। आज हम एक ऐसे फूल के बारे में बात करेंगे जो हमें हिमालय पर्वत पर कई सालों के बाद ही देखने को मिलता है। इसका नाम “नागपुष्पा” है, जो एक संस्कृत शब्द है और इसका वैज्ञानिक नाम “मेसुआ फेरिया” है।
नाग पुष्प क्या हैं-
यह विशेष फूल जिसे हिमालयी नागपुष्प भी कहा जाता है, एक अद्भुत सौंदर्य से भरा होता है और इसका दृश्य शेषनाग की तरह आकर्षक होता है। इसका फूल केवल 36 साल के अंतराल में एक बार खिलता है। यह विशेषता इसे अनूठा बनाती है। हर बार जब यह फूल खिलता है, तो इसकी सुंदरता देखने वालों को वाहवाही कर देती है। इसके खिलने का अनुभव करने के लिए लोग इसे देखने के लिए विभिन्न हिमालयी क्षेत्रों की यात्रा करते हैं। नागपुष्प का दृश्य अविस्मरणीय होता है और यह वन्यजीवों और प्राकृतिक सौंदर्य से घिरा होता है। इस अद्भुत फूल की सुंदरता देखने से लोगों का मन मोह जाता है और वे इसके रूप-रंग में खो जाते हैं।
नाग पुष्प से सम्बन्धित अन्य जानकारी-
पुष्प न केवल दृश्य में सुंदर होते हैं, वरन् उनकी महक भी मनोहर होती है। फूलों को देखने और उनकी खुशबू को महसूस करने से हमारे हृदय में आनंद का उद्गार होता है। आज हम आपको एक विचित्र फूल के बारे में कुछ रोचक बातें बताएँगे, जिन्हें जानकर आपको आश्चर्य होगा।
- यह पुष्प नाग या शेषनाग की तरह दिखता है इसलिए इसका नाम “नागपुष्प” हैं. नाग पुष्प हिमालय के पहाड़ियों में पाया जाता हैं
- नाग पुष्प ( Nag Pushp ) केवल रात में खिलता हैं और 36 वर्षो में सिर्फ़ एक बार खिलता हैं.
- धार्मिक पुराणों में ऐसी मान्यता है कि यह पुष्प अमरनाथ की गुफ़ा में अमर कहानी सुनाने से पहले भगवान शिव जी ने अपनी पत्नी पार्वती को दिया था.
- यह फूल सुगन्धित होता हैं और इसमें 42 पंखुड़ियाँ होती हैं.
- ऐसे माना जाता हैं कि इस फूल के दर्शन मात्र से भगवान शिव की कृपा और आशीर्वाद प्राप्त होता हैं.
- नाग पुष्प केवल भारत में पाया जाता हैं. यह विश्व के किसी अन्य देश में नहीं पाया जाता हैं.
- नागपुष्प ( Nagpushp ) का प्रयोग दवा के रूप में रोगों को ठीक करने के लिए भी किया जाता हैं.
- इस फूल को शुभ माना जाता हैं और ये भी माना जाता है कि इस पुष्प को घर लाने पर, घर में सुख-समृद्धि, शांति आदि आता हैं.
यंहा देखे वीडियो-
इसे भी पढ़े- गर्भावस्था के दौरान इन 10 फलो का करे सेवन