गर्भावस्था के दौरान इन 10 फलो का करे सेवन

By Rashi

Published on:

Hello Friends Welcome To My Blog

हेलो फ्रेंड्स आज हम आपको गर्भावस्था में किन फलो का सेवन करना चाहिए उसके बारे में बताने जा रहे है जैसे की आप सभी जानते हो की माँ बनने एक खूबसूरत एहसास होता है| गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को विशेष देखभाल की जरूरत होती है। इसलिए, उन्हें पौष्टिक तत्वों से भरपूर सब्जियों और फलों का सेवन करने की सलाह दी जाती है, लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि वे सभी फलों को खा सकती हैं। अधिकांश महिलाओं को यह नहीं पता होता कि गर्भधारण करने के बाद कौन से फलों को खाना चाहिए | आज के इस आर्टिकल में हम प्रेगनेंसी में कौन सा फल खाना चाहिए उन सब के बारे में बता रहे है |

प्रेगनेंसी में कौन से फ्रूट खाने चाहिए – Fruits to Eat During Pregnancy

गर्भावस्था के दौरान फलों का सेवन करना चाहिए, लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि आप किसी भी फल का सेवन कर सकते हैं। नीचे हम गर्भावस्था में कौन से फल खाने चाहिए, इससे जुड़ी जानकारी दे रहे हैं।

गर्भावस्था के दौरान कीवी का करे सेवन-

गर्भावस्था के दौरान कीवी का सेवन किया जा सकता है। यह फल गर्भवती महिलाओं के लिए फायदेमंद होता है, क्योंकि इसमें प्रचुर मात्रा में फोलेट या फोलिक एसिड होता है, जो गर्भावस्था के दौरान जरूरी होता है। फोलिक एसिड गर्भ के शुरुआती चरण में गर्भवती महिला के और भ्रूण के स्वस्थ विकास में मदद करता है, खासकर बच्चे की न्यूरल ट्यूब विकार को रोकने में।

गर्भावस्था में कीवी फल का सेवन करने से आपको विटामिन C, विटामिन K, पोटैशियम, और फाइबर जैसे महत्वपूर्ण पोषक तत्व मिलते हैं जो आपके स्वास्थ्य को सुधारने में मदद करते हैं। इसके अलावा, कीवी में पाए जाने वाले अंटिऑक्सीडेंट्स आपको अनेक सारी बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं और आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में सहायक साबित होते हैं। तो, गर्भावस्था के दौरान कीवी फ्रूट का सेवन करना स्वस्थ और सुरक्षित होता है।

गर्भावस्था में चेरी का करे सेवन-

चेरी में भरपूर मात्रा में विटामिन, मिनरल और फाइबर मौजूद होता है। ये सभी गुण गर्भवती और शिशु के विकास के लिए जरूरी माने जाते हैं। इसके अलावा, चेरी का सेवन गर्भावधि मधुमेह यानी गर्भावस्था में ब्लड शुगर का स्तर बढ़ने के जोखिम को काफी हद तक कम कर सकता है। इस आधार पर गर्भावस्था में खाए जाने वाले फ्रूट की लिस्ट में चेरी को भी शामिल किया जा सकता है।

अमरूद का करे सेवन-

प्रेगनेंसी में कौन से फ्रूट खाने चाहिए, इसका एक उत्तर अमरूद भी हो सकता है। दरअसल, अमरूद आयरन का अच्छा स्रोत है, जो गर्भावस्था में होने वाले एनीमिया के जोखिम को काफी हद तक कम कर सकता है। इसके अलावा, इसमें विटामिन-सी की अच्छी मात्रा होती है, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बूस्ट कर सकती है। ऐसे में, गर्भावस्था में सीमित मात्रा में अमरूद का सेवन फायदेमंद हो सकता है।

गर्भावस्था में आम का करे सेवन

गर्भवती महिला के लिए आम का सेवन काफी लाभकारी हो सकता है। चूहों पर किए गए एक शोध में इस बात की पुष्टि होती है कि आम में फाइटोऐस्ट्रोजेन, पॉलीफेनॉल, कैल्शियम, आयरन और पोटेशियम होता है, जो भ्रूण की हड्डियों, ऊतकों और दांतों के विकास में लाभकारी हो सकता है। इसके अलावा, इसमें विटामिन-सी भी पाया जाता है, जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाने के साथ कब्ज से राहत दिला सकता है।

गर्भावस्था में सेब का करे सेवन

प्रेगनेंसी में सेब का सेवन गर्भवती के साथ ही होने वाले बच्चे के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जा सकता है। ऐसा माना जाता है कि गर्भवती द्वारा सेब का सेवन बच्चों में बचपन में होने वाली एलर्जी और अस्थमा की शिकायत से बचाव कर सकता है। इसके अलावा, सेब में विटामिन-सी, विटामिन-ए, फाइबर, आयरन, कैल्शियम, फोलेट, पोटेशियम, और पेक्टिन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। ये सभी पोषक तत्व गर्भावस्था में जरूरी माने जाते हैं।

स्ट्रॉबेरी का करे सेवन-

प्रेगनेंसी में स्ट्रॉबेरी का सेवन करना सुरक्षित हो सकता है। स्ट्रॉबेरी में विटामिन-सी की अच्छी मात्रा होती है, जो आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने में मदद करती है। इसके साथ ही, यह मेथी अम्ल का एक अच्छा स्रोत होती है, जो आपको पाचन संबंधी समस्याओं से राहत दिलाने में मदद कर सकती है। हालांकि, अगर आपको स्ट्रॉबेरी के प्रति किसी तरह की एलर्जी है या पहले से किसी संबंधित समस्या का सामना कर रहे हैं, तो इसे खाने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श करें।

गर्भावस्था में तरबूज का करे सेवन-

गर्भावस्था में तरबूज का सेवन किया जा सकता है। तरबूज गर्भवती महिलाओं के लिए उपयोगी होता है क्योंकि इसमें प्रचुर मात्रा में पानी होता है जो शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है। इसके अलावा, तरबूज विटामिन A, विटामिन C, पोटेशियम, और लाइकोपीन जैसे पोषक तत्वों का एक अच्छा स्रोत है। ये सभी पोषक तत्व गर्भवती महिला के स्वास्थ्य को सुधारने में मदद कर सकते हैं।

अनार का करे सेवन गर्भावस्था में-

अनार एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, जो गर्भावस्था में भ्रूण को पोषण देने के साथ प्लेसेंटा पर सुरक्षित प्रभाव डाल सकता है। इसके अलावा, इसमें पाए जाने वाला फोलेटे भ्रूण को सुरक्षित रखने के साथ-साथ जन्म दोष से भी बचाव कर सकता है। इसके अलावा, यह सूजन से बचाव के साथ इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद कर सकता है।

चुकुन्दर का करे सेवन-

गर्भावस्था में चुकुन्दर का सेवन करना बेहद फायदेमंद हो सकता है। चुकुन्दर गर्भवती महिला के लिए पौष्टिक खाद्य पदार्थों में से एक है। यह फोलेट, आयरन, विटामिन-सी, पोटेशियम, और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है। फोलेट गर्भावस्था के दौरान भ्रूण के सही विकास में मदद करता है और न्यूरल ट्यूब विकार जैसी गर्भावस्था से संबंधित समस्याओं से बचने में सहायक होता है।

इसके अलावा, चुकुन्दर में विटामिन-सी की अच्छी मात्रा होती है, जो आपके शरीर के रोग प्रतिरोधक प्रणाली को मजबूत बनाने में मदद करता है। इसमें मौजूद आयरन रक्त की कमी को पूरा करता है और आपको ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने में मदद करता है।

चुकुन्दर को खाने का एक सुरक्षित तरीका है उसे अच्छी तरह से धोकर पकाना। इसे कच्चे रूप में सैलेड या चटनी के रूप में भी सेवन किया जा सकता है। लेकिन ध्यान रखें कि उच्च रक्तचाप या किसी अन्य संबंधित समस्या के व्यक्ति इसे खाने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श करें। गर्भावस्था के दौरान सही और पौष्टिक आहार का सेवन करना महत्वपूर्ण है, और चुकुन्दर एक स्वादिष्ट और सेहतमंद विकल्प हो सकता है।

इसे भी पढ़े- मनी प्लांट के साथ ये 3 पौधे लगाने से दूर होंगी सभी परेशानियां

यंहा देखे वीडियो-

Leave a Comment