औषधि के साथ-साथ जहर भी है आक का पौधा

By Rashi

Published on:

Hello! Friends Welcome To My Blog

नमस्कार दोस्तों, आज मैं आपको एक बहुत ही फायदेमंद पौधे के बारे में बताने जा रहा हूं, जिसके बारे में आप सभी लोग लगभग जानते होंगे, लेकिन इसके औषधीय गुणों के बारे में आप नहीं जानते होंगे, तो आइए हम आपको बताते हैं कि इस पौधे का नाम क्या है और इसकी विशेषताएं क्या हैं।

झाड़ियों में दिखने वाला आक का पौधा कई औषधीय गुणों से भरपूर होता है। भगवान शिवजी को चढ़ने वाला यह पौधा काफी पवित्र माना जाता है, लेकिन इसका सीधेतौर पर इस्तेमाल करना जहर के समान हो सकता है। आक के पौधे की तीन किस्में होती हैं जिसमें एक सफेद फूल खिलता है और दूसरा गुलाबी-सफेद फूल खिलता है। आके के पौधे से निकलने वाला दूध काफी जहरीला माना जाता है।

आयुर्वेद में कई पुराने से पुराने रोगों का इलाज करने के लिए आक के फूलों और पत्तियों का इस्तेमाल किया जाता है। आप के फूलों से स्किन को कई लाभ हो सकते हैं। यह स्किन से झुर्रियों, दाग-धब्बों को दूर करने में आपकी मदद कर सकता है। आज हम इस लेख में आक के पौधों से स्किन को होने वाले लाभ के बारे में बताएंगे। साथ ही इसका इस्तेमाल करने का तरीका जानेंगे।

विषय सूची

1.क्या है आक-अर्क का पौधा- What is Aak-Ark plant?
2.आक-अर्क की प्रजातियां Species of Aak-Ark Plant
3.स्किन के लिए आक के फूलों के फायदे
4.आक का उपयोग कैसे करें – How to use Aak
5.आक के नुकसान – Side effects of Aak
औषधि के साथ-साथ जहर भी है आक का पौधा

क्या है आक-अर्क का पौधा- What is Aak-Ark plant?

आक-अर्क का पौधा छोटा और छत्तादार होता है। इसके पत्ते बरगद के पत्तों समान मोटे होते हैं। इसके पत्तों का रंग हरा और पकने पर पीला हो जाता है। इसका फूल सफेद छोटा और छत्तादार होता है, तो वहीं फूल पर रंगीन चित्तियां होती हैं। अगर इसके फलों की बात करें, तो वह आम के तुल्य होते हैं, जिनमें रूई होती है।

खास बात यह है कि आक की शाखाओं में दूध भी निकलता है, जो किसी विष से कम नहीं है। यह पौधा गर्मियों में रेतिली भूमि पर उगता है और चौमासे में पानी बरसने पर सूख जाता है।

आक-अर्क की प्रजातियां Species of Aak-Ark Plant

रक्तार्क :- इसके फूल बाहर से सफेद होते हैं, साथ ही छोटे कटोरीनुमा पाए जाते हैं। यह भीतर से लाल और बैंगनी रंग की चित्ती वाले होते हैं। इसमें दूध भी कम होता है।

औषधि के साथ-साथ जहर भी है आक का पौधा

श्वेतार्क :- इसका फूल लाल आक से कुछ बड़ा होता है, साथ ही इसकी केशर भी बिल्कुल सफेद होती है। इसे ‘मंदार‘ भी कहते हैं। इसे ज्यादातर मंदिरों में लगाया जाता है।

राजार्क :- यह एक दुर्लभ प्रजाति है। इसमें एक ही टहनी पाई जाती है, जिस पर केवल 4 पत्ते लगते हैं। इसके फूल चांदी के रंग जैसे दिखाई देते हैं।

आक-अर्क का पौधे पर रिसर्च Research on Aak-Ark Plant

जानवरों पर हुए अध्ययन में खुलासा किया गया है कि इस पौधे में कुछ ऐसे रसायन पाए जाते हैं, जिसमे आक का पौधा भी शामिल है जो दर्द, सूजन, बैक्टीरिया, बुखार और अल्सर के लक्षणों को कम करने की क्षमता है। इसके इस्तेमाल से दांत दर्द, मिर्गी, बुखार, कुष्ठ रोग, सांप काटने, गंजेपन, पाचन संबंधी समस्या, दस्त, ऐंठन, फोड़े, कैंसर, सूजन, जोड़ों का दर्द, अल्सर, खांसी, सांस लेने में दिक्कत और अस्थमा आदि का खतरा कम होता है।

स्किन के लिए आक के फूलों के फायदे:-

हम आपको आक के फूलों के बारे में बताने जा रहे हैं कि इसके क्या फायदे हैं जिसके बारे में आप नहीं जानते होंगे तो आइए आपको बताते हैं आक के फूलों के बारे में।

औषधि के साथ-साथ जहर भी है आक का पौधा

स्किन की सूजन करे कम:-

आक के फूलों का उपयोग स्किन की सूजन को कम करने के लिए किया जा सकता है। इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण स्किन की सूजन को कम कर सकता है। इससे पिंपल्स और एक्ने की वजह से चेहरे पर होने वाले दानों को कम किया जा सकता है।

झुर्रियों कम करने में फायदेमंद :-

आक के फूलों के रस में एंटी-एंजिग गुण पाया जाता है जो आपकी स्किन से झुर्रियों की समस्याओं को दूर कर सकता है। अगर आप झुर्रियों और फाइन-लाइंस को कम करना चाहते हैं तो आक के फूलों से तैयार फेसपैक अपने चेहरे पर लगाएं। इससे काफी लाभ मिलेगा।

दाग-धब्बों को कम करे कम:-

चेहरे पर होने वाली दाग-धब्बों की परेशानी को दूर करने के लिए आक के फूलों का उपयोग करें। आक के फूलों के इस्तेमाल से चेहरे पर मौजूद पिंपल्स और एक्ने के दाग-धब्बों को कम किया जा सकता है।

स्किन पर लाए चमक :-

स्किन पर चमक लाने के लिए आप आक के फूलों का उपयोग कर सकते हैं। आक के फूलों में मौजूद गुण स्किन पर निखार लाते हैं। साथ ही स्किन को हाइड्रेट करने में मददगार है।

आक का उपयोग कैसे करें – How to use Aak

  • आक का इस्तेमाल निम्न तरीके से किया जा सकता है –
  • आक के रस को त्वचा पर लगाकर
  • पत्तों को पीसकर उसका लेप लगाकर
  • रस को अन्य औषधीय तेलों में मिलाकर
  • हालांकि, यदि आप आक के पत्तों या रस का सेवन करना चाहते हैं, तो उससे पहले डॉक्टर से संपर्क करने की सलाह दी जाती है। ऐसा इसलिए क्योंकि कुछ लोगों के लिए आक के पत्ते या रस विषाक्त हो सकते हैं।

आक के नुकसान – Side effects of Aak

आक के रस में कई ऐसे तत्व होते हैं, जो शरीर में जाकर विषाक्त प्रभाव पैदा कर सकते हैं। आक का सेवन करने से निम्न समस्याएं हो सकती हैं –

  • चक्कर आना
  • उल्टी या जी मिचलाना
  • बीपी बढ़ जाना
  • पेट में दर्द
  • सीने में जलन
  • सांस लेने में दिक्कत होना
  • त्वचा में खुजली व जलन होना
  • हालांकि, गर्भवती महिलाओं और अन्य रोगों से ग्रस्त व्यक्तियों को आक से अन्य कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं।

इसे भी पढ़े:- औषधीय गुणों से भरपूर हैं अमरूद ये 5 फायदे जानकर आप भी हैरान हो जाओगे

यंहा देखे वीडियो:-

Leave a Comment