भारत में 8 प्रकार के अनोखे मनी प्लांट पाए जाते हैं

By Rashi

Published on:

Hello Friends Welcome To My Blog

हेलो! फ्रेंड्स मनी प्लांट के बारे में तो आप सभी जानते ही हो हम सब के घर में लगभग मनी प्लांट का पौधा मिल जाता है लेकिन क्या आप जानते हो की हमारे पुरे भारत में 8 प्रकार के मनी प्लांट पाए जाते है जिसके बारे में सयद ही कोई जानते होंगे भारत में मनी प्लांट के 8 प्रकार होते हैं। मनी प्लांट की कुछ वैरायटी तो देखने में इतनी अनोखी है कि आप विश्वास नहीं करेंगे कि यह मनी प्लांट का पौधा हो सकता है। तो चलिए हम आपको मनी प्लांट के बारे में इस आर्टिकल के माध्यम से बताने जा रहे है | तो आइये जानते है की वो कौन से 8 प्रकार की मनी प्लांट है |

  • मनीप्लांट का असली नाम पोथोस (Pothos) होता है। दुनिया भर में ये इसी नाम से जाना जाता है।
  • मनी प्लांट का कुल नाम Araceae है।,मनी प्लांट का Scientific नाम Epipremnum Aureum होता है।

Table Of Contents

1.मनी प्लांट क्या है ? What is Money Plant
2.मनी प्लांट के प्रकार – Types of Money Plant
3.गोल्डन मनी प्लांट | Golden Pothos
4.मार्बल क्वीन मनी प्लांट – Marble Queen Money Plant
5.मार्बल प्रिंस मनी प्लांट – Marble Prince Money Plant
6.लेमन लाइम मनी प्लांट – Neon Money Plant
7.सिल्वर मनी प्लांट – Silver Money Plant
8.ग्रीन हार्ट लीफ मनी प्लांट – Jade Pothos
9.मंजुला मनी प्लांट – Manjula Pothos Money Plant
10हवाईयन पोथोस मनी प्लांट – Hawaiian Pothos
भारत में 8 प्रकार के अनोखे मनी प्लांट पाए जाते हैं

मनी प्लांट क्या है ? What is Money Plant

मनी प्लांट यानि धन का पौधा। यह जितना हरा होता है घर में धन का आगमन उसी तेजी से होता है। इसके पत्तों का मुरझाना या सफेद हो जाना अशुभ है। मनी प्लांट जैसा कि नाम से ही जाहिर है मनी प्लांट यानि धन का पौधा। यह पौधा जितना हरा होता है घर में धन का आगमन उसी तेजी से होता है। इसके पत्तों का मुरझाना या सफेद हो जाना अशुभ माना जाता है। भूमि पर फैलकर वृद्धि करने वाली बेल दोषकारक होती है।

मनी प्लांट के प्रकार – Types of Money Plant

मनी के बारे में तो सब जाने है पर मनी प्लाट कितने प्रकार के पाए जाते है इसके बारे में आप भी नहीं जानते होंगे नीचे इस आर्टिकल में हम आपको मनी प्लांट के प्रकार के बारे में बता रहे है |

भारत में 8 प्रकार के अनोखे मनी प्लांट पाए जाते हैं

गोल्डन मनी प्लांट – Golden Pothos

गोल्डन पोथोस मनी प्लांट एक प्रसिद्ध प्रकार का पौधा है, जिसका रंग बहुत खूबसूरत होता है। इसकी छायेदार और हरे-हरे पत्तियां पीले-सफेद रंग के छींटों से सजी हुई होती हैं। इस प्रकार के पौधे को अलग-अलग जगहों पर रखा जा सकता है, जैसे कि गमले, पानी की बोतल, मिट्टी के पॉट में आदि। यह मनी प्लांट का यह प्रकार बहुत मजबूत होता है, जब तक इसे संतुलित पानी और रोशनी का सही मिश्रण मिलता रहता है, तब तक यह जल्दी मरने या खराब होने की संभावना कम होती है।

भारत में 8 प्रकार के अनोखे मनी प्लांट पाए जाते हैं

जहां जमीन की कमी हो, वहाँ गोल्डन पोथोस मनी प्लांट को लटकने वाले गमले में भी लगाया जा सकता है। यह पौधा बालकनी, पोर्च, खिड़की के बाहर, घर के अंदर के आँगन आदि जगहों पर भी सुंदर दिखता है। यदि आप इस गोल्डन पोथोस मनी प्लांट की वैरायटी में बड़े पत्ते और अच्छी ग्रोथ चाहते हैं, तो इसे गमले में मॉस स्टिक के साथ लगाएं। इस पौधे के पत्तों को समय-समय पर छँटाई करने से घना और चौड़े पत्ते उगते हैं।

मार्बल क्वीन मनी प्लांट – Marble Queen Money Plant

इस प्रकार के मनी प्लांट की पत्तियों के रंग में सफेद-क्रीम कलर की अधिकता होती है और हरा रंग बहुत कम होता है, जो छींटों के पैटर्न में होता है। मार्बल क्वीन मनी प्लांट को नियमित धूप की रोशनी की आवश्यकता होती है, जिससे कि इसका सुंदर रंग और पैटर्न बना रहे। इसे ऐसी जगह रखें जहां से करीब 4-6 घंटे की धूप वाली रोशनी इसे जरूर मिले।

भारत में 8 प्रकार के अनोखे मनी प्लांट पाए जाते हैं

मार्बल प्रिंस मनी प्लांट – Marble Prince Money Plant

मार्बल प्रिंस और मार्बल क्वीन मनी प्लांट एक जैसे दिख सकते हैं, लेकिन आप इनमें अंतर समझ सकते हैं। मार्बल प्रिंस मनी प्लांट की पत्तियों का रंग हरा होता है, लेकिन पत्तियों के किनारों पर सफेद-क्रीम कलर का पैच होता है, जबकि मार्बल क्वीन में पूरे पत्ते में ऐसे छींटे नहीं होते हैं। यह पौधा घर के अंदर, अर्थात् इंडोर जगहों पर भी उगाने के लिए अच्छा है। मार्बल प्रिंस मनी प्लांट की सफेद-हरी रंग की पत्तियों का विशेषता से भरा लुक बहुत अच्छा लगता है और आपके ड्रॉइंग रूम की शोभा को बढ़ाता है।

लेमन लाइम मनी प्लांट – Neon Money Plant

निऑन मनी प्लांट की पत्तियाँ पीले-धानी रंग के चमकदार शेड (ब्राइट) में होती हैं। इसकी नई पत्तियों में निऑन ग्लो (चमक) ज्यादा चटक होता है और पुरानी पत्तियों में हरा रंग ज्यादा दिखता है। यदि यह पौधा ऐसी जगह रखा हो जहां रोशनी कम हो और धूप भी न आती हो, तो इसका निऑन कलर धीरे-धीरे फीका पड़ जाता है और हरा रंग गहरा होने लगता है।

इसके वास्तविक रंग को बनाए रखने के लिए अप्रत्यक्ष सूर्य की रोशनी और प्रकाश आवश्यक है। यह मनी प्लांट हैंगिंग पॉट या हैंगिंग बास्केट, ऑफिस टेबल, कॉर्नर टेबल पर रखने पर अच्छा लुक देता है। इसकी पत्तियाँ बहुत बड़े आकार की नहीं होती हैं, इसलिए यह छोटी जगहों, कमरों, बालकनियों में लगाने के लिए भी उपयुक्त है।

सिल्वर मनी प्लांट – Silver Money Plant

इस प्रकार के मनी प्लांट की पत्तियाँ छूने में वेल्वेट जैसी मुलायम होती हैं, इसलिए इसको सैटिन पॉथोस भी कहते हैं। इसके पत्तियों का रंग डार्क ग्रीन होता है, जिसमें सिल्वर-सफेद रंग के स्पॉट पैच बने होते हैं। सीधी धूप में सिल्वर मनी प्लांट की पत्तियाँ झुलस जाती हैं, इसका ध्यान रखें और छाँव, इनडोर में ही रखें। सिल्वर मनी प्लांट को हैंगिंग बास्केट में लगाने पर सबसे अच्छा लुक मिलता है। सिल्वर मनी प्लांट का बोटैनिकल नाम सिंडाप्सस पिक्टस है।

भारत में 8 प्रकार के अनोखे मनी प्लांट पाए जाते हैं

ग्रीन हार्ट लीफ मनी प्लांट – Jade Pothos

जेड मनी प्लांट की पत्तियाँ हार्ट शेप की, चिकनी ग्लॉसी, मोटी, डार्क हरे रंग में होती हैं और बिना किसी अन्य रंग के पैच वाली होती हैं। जेड मनी प्लांट घर की हवा को भी शुद्ध करता है। यह घर के अंदर इंडोर और बाहर दोनों जगह लगाई जा सकती हैं, लेकिन सीधी धूप पत्तियों पर न पड़े।

जेड मनी प्लांट को बहुत देखभाल (Care) की जरूरत भी नहीं होती और यह थोड़ा बहुत पानी की कमी भी बर्दाश्त कर लेता है। जब तक इस गमले की मिट्टी छूने में सूखी न लगे तब तक पानी न डालें। हफ्ते में 1-2 बार से ज्यादा पानी न डालें। इसे अपने घर के किसी भी कमरे में खिड़की के पास, बालकनी पर रखें। ये पौधा करीब 6 फुट की हाइट तक बढ़ सकता है।

मंजुला मनी प्लांट – Manjula Pothos Money Plant

यह एक भारतीय मनी प्लांट वैरायटी है जिसको आप इसके नाम से ही समझ गए होंगे। मंजुला मनी प्लांट को एक भारतीय हंसोती ने बनाया है। मंजुला मनी प्लांट की पत्ती में हल्के या डार्क ग्रीन और सफेद-क्रीम कलर के पैच बने होते हैं। इस मनी प्लांट की पत्तियाँ हार्ट आकार की होती हैं लेकिन देखने में पत्ते गोलाकार लगते हैं।

इसकी पत्तियां उभरी हुई और किनारे मुड़े हुए होते हैं, अन्य प्रकार के मनी प्लांट जैसी सपाट नहीं होती हैं। सही रोशनी और छाँव इसके खूबसूरत रंग, पैटर्न बनाए रखने के लिए जरूरी है। इसे ग्रोथ करने के लिए तेज रोशनी की जरूरत होती हैं लेकिन सीधी धूप नही चाहिए। इसके गमले में हल्की नमी बनी रहनी चाहिए लेकिन ज्यादा पानी नहीं भरना है, इसलिए नियमित रूप से थोड़ा पानी देते रहें।

हवाईयन पोथोस मनी प्लांट – Hawaiian Pothos

इस प्रजाति के मनी प्लांट के पत्ते सबसे बड़े होते हैं, जिसकी पत्ती का साइज 6 इंच से 1-1.5 फुट तक हो सकता है। इसकी पत्तियों में Golden Pothos जैसे पीले-क्रीम कलर के स्पॉट बने होते हैं, इसलिए कई लोग इसको गोल्डन पोथोस का पुराना पौधा ही समझ लेते हैं लेकिन हवाईयन पोथोस एक अलग किस्म है।

इसके पौधे ज्यादातर किसी पेड़ का सहारा देकर जमीन में या मॉस स्टिक के सपोर्ट से बड़े गमलों में लगाए जाते हैं। हवाईयन पोथोस घर में लगाने पर एकदम ट्रापिकल फॉरेस्ट वाला लुक बनाता है जो बहुत शानदार लगता है। इसकी ऊपर की बढ़त को छँटाई करते रहने से इसके तने से नई-नई पत्तियां निकलती जाती हैं, जिससे यह हवाईयन मनी प्लांट घना होता जाता है।

इसे भी पढ़े – आपके गार्डन की बढ़ाये खूबसूरती ये पर्पल हार्ट प्लांट जानिए कैसे लगाए व केयर करें

Leave a Comment