मच्छर भगाने के लिए घर में लगाएं ये 10 पौधे-

By Rashi

Published on:

Hello! friends

जैसे की आप सभी जानते ही हो की बारिश का मौसम शुरू हो चूका है और ऐसे मौसम में तो मच्छरों का आना एक आम बात होती है और आप तो जानते ही हो की मच्छरों के काटने से कई बीमारियों का जोखिम बढ़ता है। डेंगू और मलेरिया जैसे रोग मच्छर के काटने से ही होते हैं। ये रोग हमारी इम्यूनिटी और ताकत को गंभीर रूप से प्रभावित करते हैं, जिनसे बॉडी को रिकवर होने में भी काफी समय लगता है। इसके अलावा, ये मच्छर रात में हमारी नींद भी हराम कर देते हैं। साथ ही, इनके काटने से त्वचा पर लाल दाने भी हो जाते हैं, । कई बार तो इन मच्छरों का आतंक इतना बढ़ जाता है कि मच्छर भगाने वाली मशीन, कॉयल  आदि भी इनके सामने कमजोर पड़ जाते हैं। ऐसे में लोग इस बात को लेकर काफी परेशान रहते हैं कि मच्छरों के आतंक को कम करने और चैन की नींद लेने के लिए वे क्या करें?

क्या आपको पता है कि आपके घर में कुछ पौधों को लगाने से मच्छरों को दूर रखने में काफी मदद मिल सकती है? हाँ, आपने सही सुना! कई पौधों की गंध बहुत तीखी होती है। इन्हें अपने घर में लगाने से सिर्फ मच्छरों को ही दूर रखने में ही नहीं, बल्कि आपके घर को सुंदर और आकर्षक बनाने में भी मदद मिलेगी।

विषय सूची

1. लेमनग्रास का पौधा
2.गेंदे का पौधा
3.लैवेंडर का पौधा
4.तुलसी का पौधा
5.नीम का पौधा
6.रोजमेरी
7.सिट्रोनेला ग्रास
8.कैटनिप
9.हॉर्समिंट के पौधों
मच्छर भगाने के लिए घर में लगाएं ये 10 पौधे-

लेमन ग्रास – Lemon Grass

इस पौधे की अम्लीय गंध भले ही आपको बहुत अच्छा महसूस करा सकती है, लेकिन मच्छरों को यह गंध काफी परेशान कर सकती है। वे इस पौधे के आसपास भटकने से बचते हैं। यह एक आश्चर्यजनक पौधा है, जो सेहत के लिए बहुत लाभकारी साबित होता है। आप इसके रस या चाय के रूप में उपयोग भी कर सकते हैं।

गेंदे का पौधा

5 ऐसे पौधे जिनको लगाने से नहीं आएंगे आपके घर में मच्छर

गेंदे का फूल न केवल आपके घर के बालकनी को सुंदर बनाने में मदद करता है, बल्कि इसकी मधुर गंध मच्छरों और उड़ने वाले कीड़ों को भी दूर रखने में मददगार सिद्ध होती है। मच्छरों को दूर भगाने के लिए इस फूल की आवश्यकता नहीं होती, उसके लिए इसका पौधा ही पर्याप्त होता है।

लैवेंडर का पौधा

मच्छरों को दूर भगाने के लिए वह मॉस्किटो रिपेलेंट्स का उपयोग किया जाता है, उसमें लैवेंडर ऑयल भी मिलाया जाता है। अपने घर को सुगंधित बनाने के साथ ही मच्छरों को दूर रखने के लिए घर में लैवेंडर का पौधा लगाने का विचार करें।

तुलसी का पौधा

तुलसी का पौधा न केवल हवा को साफ रखने में मददगार होता है, बल्कि यह छोटे-छोटे कीड़ों और मच्छरों को भी आपसे दूर रखने में सहायक सिद्ध होता है। इसके पत्तों का उपयोग आप चाय और काढ़े बनाने के लिए भी कर सकते है।

नीम का पौधा

5 ऐसे पौधे जिनको लगाने से नहीं आएंगे आपके घर में मच्छर

मच्छर, मक्खी और छोटे-छोटे कीड़ों को दूर करने के लिए नीम का पौधा लगाना बेहद लाभकारी साबित होता है। अगर आपके घर में एक छोटा सा बगीचा है, तो आपको वहां नीम का पेड़ अवश्य लगाना चाहिए। इससे आपके घर के अंदर मच्छर आने का संभावना काफी कम हो जाता है।

रोजमेरी

रोजमेरी के पौधे को प्राकृतिक मॉस्किटो रिपेलेंट्स के रूप में पहचाना जाता है। इनके नीले फूल दिखने में अत्यंत सुंदर लगते हैं। इन पौधों की विशेषता है कि वे गर्मियों के मौसम में अच्छे से फलते हैं। आप इस पौधे को एक गमले में लगाकर ठंडे और सुखे स्थानों पर रख सकते हैं।

सिट्रोनेला ग्रास

सिट्रोनेला ग्रास को भी मच्छरों को दूर भगाने के लिए बेहद प्रभावी माना जाता है। यह पौधा 2 मीटर तक उच्च बढ़ सकता है। इस ग्रास से प्राप्त तेल का उपयोग मोमबत्तियों, परफ्यूम्स, और कई जड़ी-बूटी आधारित उत्पादों में किया जाता है। सिट्रोनेला ग्रास में एंटी-फंगल गुण भी पाए जाते हैं।

कैटनिप

कैटनिप का उपयोग विभिन्न प्रकार की आयुर्वेदिक औषधियों में भी किया जाता है। मच्छरों को दूर करने में यह अत्यधिक प्रभावी साबित होता है। यह पौधा सभी मौसमों में विकसित हो सकता है। इसके फूल सफेद और लैवेंडर की तरह दिखते हैं। मच्छरों को दूर रखने के लिए आपको इसे अपने घर की खुली जगहों पर लगाने का विचार करना चाहिए।

हॉर्समिंट के पौधों

हॉर्समिंट के पौधों की ज्यादा देखभाल की आवश्यकता नहीं होती। इसकी गंध सिट्रोनेला की तरह महकती है। ये पौधे गर्म मौसम में उगते हैं। इनका उपयोग कई प्रकार की दवाओं में भी किया जाता है। घर में इसे लगाने से मच्छर आपके पास नहीं आते।

इसे भी पढ़े :- 5 फूड्स रोजाना डाइट में शामिल करें ये, जो लिवर और फेफड़ों को दे सकते मजबूती हैं

Leave a Comment