Ganesha Chaturthi 2023: गणेश जी को भूल के भी न चढ़ाये इन 5 चीजों को घर में आएगी दरिद्रता

By Rashi

Published on:

हेलो! फ्रेंड्स आज के आर्टिकल में आप सभी का स्वागत है, जैसा कि आप सभी जानते हैं कि गणेश चतुर्थी शुरू हो चुकी है और पुरे ग्यारह दिनों के लिए हम सभी के घरों में गणपति विराजमान हैं। गणेश चतुर्थी पूरे देश में बड़े ही धूमधाम से मनाई जाती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि गणपति पप्पा की पूजा में कौन सी चीजें नहीं चढ़ाई जाती, जिससे गणपति पप्पा नाराज हो जाते हैं? आज के इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जो भगवान गणेश को नहीं चढ़ाई जाती हैं। में नहीं चढ़ना चाहिए. तो आइये जानते हैं |

पूजा में भूल से भी तुलसी के पत्तो का प्रयोग न करे –

विघ्नहर्ता गणपति को कभी भी तुलसी नहीं चढ़ानी चाहिए। पौराणिक कथाओं के अनुसार गणपति ने तुलसी से विवाह प्रस्ताव को ठुकरा दिया था, जिससे वे नाराज होकर तुलसी से उन्हें दो विवाह का श्राप प्राप्त हुआ था। इसके बाद गणेश जी ने भी तुलसी को श्राप दिया कि तुम्हारा विवाह राक्षस से ही होगा। इसके बाद तुलसी जी को अपनी गलती का आभास हुआ। यही कारण है कि गणपति की पूजा में तुलसी का प्रयोग नहीं किया जाता है।

टूटे हुए चावल न चढ़ाये –

जब भी आप गणपति की पूजा करें तो इस बात का ध्यान रहे कि बप्पा को टूटे चावल नहीं चढ़ाने चाहिए. इस बात का ध्यान रखें की गणपति को सूखे नहीं, बल्कि गीले चावल चढ़ाए जाते हैं.

गणेश जी

सफेद चीज भी न करें प्रयोग

विघ्न विनाशक को कभी भी सफेद चीज नहीं चढ़ानी चाहिए। क्योंकि सफेद चीजें चंद्रमा से संबंधित हैं। चंद्रदेव ने एक बार भगवान गणेश के रूप का मजाक बनाया था, जिसके बाद गणेश जी ने चंद्रमा को श्राप दे दिया था। इसलिए गणपति को सफेद रंग के फूल, वस्त्र, सफेद जनेऊ, सफेद चंदन आदि नहीं चढ़ाना चाहिए।

मुरझाये फूल और माला

पूजा करते समय हमें विशेष ध्यान देना चाहिए कि गणेश जी की पूजा में मुरझाए और सूखे फूलों का प्रयोग नहीं करना चाहिए। क्योंकि ऐसा करने से घर में दरिद्रता का वास बना रहता है।

गणेश जी पसंद नहीं केतकी का फूल –

भगवान गणेश के पिता और देवों के देव, महादेव को केतकी के फूल चढ़ाना वर्जित है। इसलिए गणपति को भी केतकी के फूल नहीं चढ़ाए जाते।

हमारे शब्द

वैसे तो विघ्नहर्ता गणेश भक्तों के सारे संकट हर लेते हैं और उनके घर सुख-समृद्धि का वास होता है। आज के इस आर्टिकल में के माध्यम से आप सब ने जाना उन चीजों के बारे में जिसको गणेश जी में नहीं चढ़ाना चाहिए | अब आप उन चीजों के बारे में जान ही चुके है तो इन सबको को चढाने से सावधान रहे |

इसे भी पढ़े – घर में सुख-शांति लाता है यह पौधा, जानें क्यों है इतना खास?

Leave a Comment