अपनी बालकनी को सजाये इन 10 खूबसूरत फुलो से

By Rashi

Published on:

Hello! Friends Welcome To My Blog

हेलो! फ्रेंड्स जैसे की आप सभी को फूलो का गार्डिंग करना सबको बेहद पसंद होता है सब अपने घर में खूबसूरत दिखने वाला फूल लगाना चाहते है | अपनी बालकनी को सुगंधित और सुंदर फूलों से सजाना सबको पसंद होता है, लेकिन इतने सारे फूलों में से सबसे बेहतरीन फूलों का चयन करने में आप कंफ्यूज हो जाते हैं कि हम अपने बालकनी गार्डन में कौन से सुगंधित फूलों के पौधे लगाएं, तो अब आपको परेशान होने की जरुरत नहीं है,

इस लेख के माध्यम से हम आपको ऐसे खुशबूदार फूलों के पौधे के बारे में बताएंगे, जिन्हें आप आसानी से अपने घर पर बालकनी में लगा सकते हैं, खुशबू वाले फूल के नाम क्या हैं तथा सुगंधित फूल के पौधे कौन कौन से होते हैं, के इसके बारे में संपूर्ण जानकारी देने जा रहे है|

बालकनी में लगाने के लिए सुगंधित फूलों के नाम – Fragrant Flowers Name For Balcony

अक्सर बहुत से लोगों का सवाल होता है कि, सबसे अच्छे फूल कौन से होते हैं और हम अपनी बालकनी में कौन से फूलों के पौधे लगा सकते हैं, तो चलिए जानते हैं बालकनी में लगाए जाने वाले सुंदर और सुगंधित फूलों के बारे में।

विषय सूची

1.चमेली (Jasmine)
2.गार्डेनिया फूल – Gardenia Flower
3.गुलाब के फूल – Rose Plants For Balcony Garden
4.कामिनी (मधु कामिनी) फूल का पौधा – Kamini Flower Plant
5.रजनीगंधा फूल का पौधा – Tuberose Flower Plant For Balcony
6.रात रानी फूल का पौधा – Raat Rani Flower
7.मैग्नोलिया (मैगनोलिया) – Magnolia Flower
8मधुमालती या रंगून लता – Rangoon Creeper Plant
अपनी बालकनी को सजाये इन 10 खूबसूरत फुलो से

चमेली का फूल – Jasmine Flower For Balcony

भारत में चमेली का पौधा प्रमुख खुशबूदार पौधों में से एक है, जिसे आप अपनी बालकनी में लगा सकते हैं। जैसे कि हम सभी जानते हैं, चमेली के फूल का पौधा हिमालय क्षेत्र में अच्छी तरह से विकसित होता है लेकिन इसे भारत के अन्य क्षेत्रों में भी उगाया जा सकता है। चमेली की खुशबू का उपयोग इत्र, साबुन, तेल इत्यादि बनाने में किया जाता है। अगर आपको ज्यादा खुशबूदार फूल पसंद है, तो आप चमेली के पौधे को बालकनी में लगा सकते हैं।

अपनी बालकनी को सजाये इन 10 खूबसूरत फुलो से

चमेली का फूल आयुर्वेदिक चिकित्सा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसके तेल को रोजाना शरीर पर लगाने से त्वचा की चमक बढ़ती है और चेहरे के दाग-धब्बे भी कम होते हैं। चमेली के पौधे के पत्तों के प्रयोग से बालों को स्वस्थ और चमकदार बनाने में मदद मिलती है।

गार्डेनिया फूल – Gardenia Flower

गंधराज या गार्डेनिया का फूल खुशबूदार फूलों में से एक है, जिसे सफेद गुलाब के नाम से भी जाना जाता है। ये दिखने में बहुत ही खूबसूरत होते हैं। गार्डेनिया के पौधे गर्म महीनों के दौरान खिलने लगते हैं, गंधराज के पौधे लगे गमले या पॉट को नार्मल जलवायु में रखें तथा इसे बहुत गर्म और बहुत ठंडी जलवायु से बचाएं। इस पौधे की महक इतनी तेजी से फैलती है कि, ये आपके पूरे बालकनी गार्डन को खुशबू से भर देगा।

अपनी बालकनी को सजाये इन 10 खूबसूरत फुलो से

इसके अलावा, गार्डेनिया फूल को कॉस्मेटिक्स, इत्र, साबुन और तेल बनाने में भी उपयोग किया जाता है। इसके तेल से त्वचा और बालों की देखभाल की जाती है और इसके इत्र की खुशबू को अधिकतर लोग पसंद करते हैं।

गुलाब के फूल – Rose Plants For Balcony Garden

गुलाब के फूल का पौधा भारत में सबसे ज्यादा पसंद किये जाने वाले पौधों में से एक है, लोग इसे इसकी मीठी सुगंध और अलग-अलग किस्मों और रंगों की वजह से पसंद करते हैं। गुलाब बारहमासी फूल वाला पौधा है जो पूरे साल खिलता है, आप भी गुलाब की निम्न किस्मों को अपनी बालकनी में लगा सकते हैं जैसे रॉयल हाईनेस गुलाब, सुगंधित बेर गुलाब, शहद इत्र गुलाब, आदि।

अपनी बालकनी को सजाये इन 10 खूबसूरत फुलो से

गुलाब के पौधे को समृद्ध मिट्टी और सूरज की रोशनी के साथ रखना उनके लिए उचित होता है। इन्हें नियमित जल देने और पर्याप्त खाद देने से ये फूल अधिक खिलते हैं और आपके बालकनी बगीचे को रंगीन बना सकते हैं। गुलाब के फूल अपने मनमोहक रंग, सुंदरता और खुशबू के लिए अपने प्रेमी द्वारा खासी प्रिय और बगीचे के सजावटी पौधे के रूप में माने जाते हैं।

कामिनी (मधु कामिनी) फूल का पौधा – Kamini Flower Plant

अपनी बालकनी को सजाये इन 10 खूबसूरत फुलो से

कामिनी सुगंधित फूलों वाला छोटा और कठोर पौधा है, जिसके फूल गर्मी के समय अच्छी तरह से खिलते हैं। कम देखभाल और एक तीव्र अनूठी सुगंध के साथ इसे अपने घर की बालकनी में लगाना बहुत ही आसान है, एक बार आपने कामिनी के फूल का पौधा लगा दिया तो पौधे में 4-5 साल या इससे अधिक समय तक फूल खिलते रहेंगे।

रजनीगंधा फूल का पौधा – Tuberose Flower Plant For Balcony

अपनी बालकनी को सजाये इन 10 खूबसूरत फुलो से

यह फूल खूबसूरत और खुशबूदार होता है, जिसे बालकनी में आसानी से उगा सकते हैं। इसकी देखभाल भी बहुत ही सरल है, सिर्फ अच्छी जलवायु (climate) में रखने और नियमित जल देकर इसकी देखभाल करनी होती है। रजनीगंधा के फूल रात्रि में खिलते हैं और उनकी महक बहुत मधुर और मनमोहक होती है। इसलिए इसे उपहार के रूप में भी दिया जाता है और पूजा के अवसरों में भी इसका उपयोग किया जाता है। आप भी अपने बालकनी में रजनीगंधा फूल का पौधा उगा सकते हैं और इसकी खुशबूदार और सुंदरता का आनंद उठा सकते हैं।

लैवेंडर के फूल का पौधा – Lavender Flowers Good For Balcony

अपनी बालकनी को सजाये इन 10 खूबसूरत फुलो से

लैवेंडर के फूल और पत्ते अपनी अच्छी सुगंध की वजह से मशहूर हैं, जो सर्दियों के मौसम में अच्छी तरह से उगते हैं। इसे आप बीज या कटिंग से उगा सकते हैं। लैवेंडर के पौधे मच्छरों को भगाने और हवाओं को शुद्ध करने में मदद करते हैं और इसके पत्ते अपने अनोखे चांदी के रंग के कारण बहुत सुंदर और मनमोहक दिखते हैं। इसे आप अपनी बालकनी में ग्रो बैग या गमले की मिट्टी में लगा सकते हैं।

रात रानी फूल का पौधा – Raat Rani Flower

अपनी बालकनी को सजाये इन 10 खूबसूरत फुलो से

रातरानी या रात की रानी फूल का पौधा भारत के सुखद सुगंधित फूलों में से एक है, जिसके फूल रात के समय खिलते हैं। ये तेजी से बढ़ते हैं और कम समय में झाड़ीदार हो जाते हैं। रातरानी के सफेद और पीले रंग के फूल होते हैं, जो देखने में काफी सुंदर और मनमोहक लगते हैं। आप रात की रानी के फूल के पौधे अपनी बालकनी में आसानी से लगा सकते हैं और बालकनी को और भी खूबसूरत व सुंदर बना सकते हैं।

मैग्नोलिया (मैगनोलिया) – Magnolia Flower In Hindi

अपनी बालकनी को सजाये इन 10 खूबसूरत फुलो से

मैगनोलिया के पौधों के फूल सफेद रंग के होते हैं, मैग्नोलिया के पौधे की कई किस्मे हैं जैसे स्टार मैगनोलिया, एन मैगनोलिया, सॉकर मैगनोलिया आदि। मैगनोलिया एक छोटे पेड़ जैसा पौधा है जिसे गमले या ग्रो बैग में उगाया जा सकता है। इसके पौधे गर्म जलवायु (climate) में अच्छी तरह से खिलते और बढ़ते हैं। अच्छी महक और बालकनी को सुन्दर आकर्षक बनाने के लिए आप मैगनोलिया के पौधे लगा सकते हैं।

मधुमालती या रंगून लता – Rangoon Creeper Plant

रंगून लता को भारत में मधुमालती के पौधे के नाम से भी जाना जाता है, इसके फूल गुच्छों और कई रंगों में खिलते हैं जो दिखने में बहुत अच्छे लगते हैं, इसे गमले में न लगा कर जमीन में लगाना बेहतर है, क्योंकि यह पौधा बेल या लता के रूप में बढ़ता है। रंगून लता को आप अपनी बालकनी में लगा सकते हैं, इसकी अनोखी सुगंध आपके घर और बालकनी के वातावरण को मनमोहक बनाएगी।

अपनी बालकनी को सजाये इन 10 खूबसूरत फुलो से

इसे भी पढ़े :- दुनिया की सबसे ताकतवर सब्जियों में से एक हैं कंटोला

यंहा देखे वीडियो:-

अपनी बालकनी को सजाये इन 10 खूबसूरत फुलो से

Leave a Comment