हेलो ! फ्रेंड्स मै राशि आज के हमारे इस आर्टिकल में आपका स्वागत है |आज के इस आर्टिकल में हम बात करेंगे उन पेड़ों के बारे में जो आपके घर की उन्नति करने में सहयोग करेंगे। ये वृक्ष छत्तीसगढ़ के एक विशेष स्थान में पाए जाते हैं |और इन्हें किस-किस नाम से जाना जाता है। ऐसे पेड़ को लगाने से घर की सुरक्षा और धन की वृद्धि होती है और हम आपको इसे लगाने की विधि व विशेषताएं भी बताएंगे। इस पेड़ का महत्वपूर्ण स्थान हमारे प्राचीन धार्मिक और आध्यात्मिक ग्रंथों में भी है। यदि आप अपने घर में तरक्की चाहते हैं, तो ये पेड़ आपके लिए अद्यात्मिक और सामाजिक लाभ प्रदान कर सकते हैं। आज मैं आपको इस आर्टिकल के माधयम से बताउंगी |
क्रमांक | पौधे का नाम |
1) | तुलसी का पौधा |
2) | शमी का पौधा (Shami Plant) |
3) | स्पाइडर प्लांट (Spider Plant) |
4) | क्रासुला का पौधा (Crassula Plant) |
5) | अपराजिता का पौधा (Shami Plant) |
Table of Contents
1) तुलसी का पौधा
तुलसी का पौधा भारतीय संस्कृति में एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है। यह पौधा विशेष रूप से हिन्दू धर्म में मान्यता का एक महत्वपूर्ण साधन माना जाता है। तुलसी को त्रिजगत में वास करने वाली माना जाता है और इसे भगवान विष्णु की अवतार माना जाता है। तुलसी का पौधा पूजनीय माना जाता है और अनेक आयुर्वेदिक गुणों के कारण इसे औषधीय महत्व भी दिया जाता है।
तुलसी के पौधे की जड़ में विटामिन सी, जिंक, कैल्शियम और आयरन पाया जाता है। इन तत्वों के सेवन से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है और रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ती है। तुलसी की जड़ के जीवाणुरोधी गुणों से बच्चे बीमारियों से सुरक्षित रहकर लाभ उठा सकते हैं। इसलिए बच्चों को नियमित रूप से तुलसी की चाय पिलानी चाहिए।
तुलसी के पौधे से धार्मिक और सामाजिक दोनों ही तरह का महत्व जुड़ा हुआ है। इसे पूजा स्थान में लगाने से वहां सभी सुखी और समृद्ध होते हैं। इसके अतिरिक्त तुलसी के पत्तों का उपयोग पूजा और उपवास में किया जाता है। शादी की रस्मों में तुलसी के पत्तों का बड़े पैमाने पर उपयोग किया जाता है, और दूल्हा या दुल्हन के लिए उन्हें अपने माथे पर लगाने की प्रथा है।
तुलसी के पौधे में निम्लिखित गुण पाए जाते है
1) | तुलसी में प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटीवायरल और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं। |
2) | यह श्वसन तंत्र, पाचन तंत्र, मस्तिष्क और हृदय के लिए भी फायदेमंद होता है। |
3) | तुलसी के बीज का इस्तेमाल कैंसर के इलाज के लिए भी बताया गया है। |
4) | अनियमित पीरियड्स को दूर करने के लिए इसके बीज का सेवन करना उचित होता है। |
2) शमी का पौधा (Shami Plant):
भारतीय वनस्पति विज्ञान और संस्कृति में शमी के पौधा का बहुत महत्व है। इसमें छोटे, कांटेदार पत्ते और पीले या हरे रंग के फूल होते हैं। ऐसा कहा जाता है कि शमी का पौधा एक अनोखा पौधा है
घर में शमी का पौधा लगाने के कई फायदे हैं। हर कोई चाहता है कि उसका घर प्यारा दिखे। हरियाली होने से घरों की शोभा बढ़ जाती है। हवा को साफ करने के अलावा इनके कई बेहतरीन फायदे हैं। कहा जाता है कि कुछ पौधे भाग्य और धन लाते हैं। इन्हीं में से एक पौधा है शमी।
शमी के पौधे में निम्लिखित गुण पाए जाते है
1) | शमी का पौधा लगाने से घर में सुख, शांति व धन की प्राप्ति होती है। |
2) | यह खुजली वाले त्वचा रोगों, बिच्छू के काटने और आंखों और चेहरे में जलन के इलाज में भी फायदेमंद है। |
3) | बार-बार गर्भपात की समस्या से जूझ रही महिलाओं को भी इसका सेवन करने की सलाह दी जाती है। |
4) | शमी का पौधा आयुर्वेदिक चिकित्सा में महत्वपूर्ण है। |
5) | इसकी पत्तियों, फलों और बीजों का उपयोग पाचन संबंधी समस्याओं, श्वसन संबंधी समस्याओं और मस्तिष्क स्वास्थ्य को बढ़ाने के लिए किया जाता है। |
3) स्पाइडर प्लांट (Spider Plant):
वास्तु में ये सभी पौधे बताए गए हैं, जिन्हें सही जगह पर लगाने से घर को फायदा होता है। इसमें से एक स्पाइडर प्लांट भी शामिल है। ज्यादातर लोग मकड़ी के पौधों को घर की सजावट के तौर पर रखते हैं | क्योंकि ये आंखों को काफी आकर्षित करते हैं। लेकिन वास्तु के नजरिए से देखें तो यह पौधा आपके भाग्य को बदलने की ताकत रखता है। अगर सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए तो ये घर में सकारात्कता लेकर आता है | और वित्तीय सफलता का मार्ग बनाता है।
इस पौधे को कार्यस्थल पर लगाने से आपको बेहतर परिणाम मिलते हैं। सकारात्मक कार्य वातावरण, बेहतर एकाग्रता, और प्रगति सभी वित्तीय विकास में योगदान करते हैं (Spider Plant for Financial Growth)। अगर आप इस पौधे को घर में उगाना चाहते हैं तो स्टडी, लिविंग रूम, बालकनी या किचन में लगा सकते हैं।
स्पाइडर प्लांट में निम्मलिखित गुण पाए जाते है
1) | स्पाइडर प्लांट रात्रि के समय ऑक्सीजन प्रदान करता है। |
2) | यह पौधा अद्यापितों के बेडरूम या निद्रालय में रखने के लिए उपयुक्त माना जाता है । |
3) | स्पाइडर प्लांट वायुशोधक पौधा है, यह वातावरण में मौजूद विषाक्त पदार्थों को सुशोभित करने की क्षमता रखता है। |
4) | स्पाइडर प्लांट स्ट्रेस रिलीफर पौधा, संयमित देखभाल से मानसिक तनाव कम करता है, शांति और तनावमुक्ति का आदर्श स्थान। |
4) क्रासुला का पौधा (Crassula Plant):
जिस तरह से हमारे यहां वास्तु शास्त्र होता है, वैसे ही चीन में फेंगशुई है। फेंगशुई के अनुसार, क्रासुला एक ऐसा पौधा है, जिसे सिर्फ घर में रख देने मात्र से ही ये पैसों को अपनी ओर खींचता है। घर या ऑफिस में इस पौधे को लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
यदि आपके पास पैसा है, लेकिन पैसा टिकता नहीं है, तो आप क्रासुला का पौधा लगा सकते हैं।क्रसुला का पौधा घर से नकारात्मक ऊर्जा को नष्ट करते हुए सकारात्मक ऊर्जा छोड़ता है। साथ ही यह पौधा व्यक्ति की आर्थिक समस्याओं को दूर करता है।
क्रासुला का पौधा के गुण
1) | क्रासुला पौधा रात्रि के समय ऑक्सीजन प्रदान करता है। |
2) | क्रासुला पौधा को सुख और संतुलन के प्रतीक माना जाता है। |
3) | यह पौधा विषाक्त गैसों को अवशोषित करके एक स्वच्छ और ताजगीभरी हवा उत्पन्न करता है। |
5) अपराजिता का पौधा (Aparajita plant):
वास्तु शास्त्र में घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बनाए रखने के लिए पौधों को बेहद जरूरी माना गया है। घर में कार्बन डाइऑक्साइड को अवशोषित करके वे स्वच्छ वातावरण बनाए रखने में मदद करते हैं। वास्तु शास्त्र में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने वाले इन पौधों का वर्णन किया गया है। इनमें तुलसी, मनी प्लांट, शमी और कनेर जैसे पौधे हैं।
इसके अतिरिक्त एक अन्य पौधे का, जिसके फूल भगवान विष्णु के लिए अत्यंत विशेष हैं, उल्लेख किया गया है। अपराजिता के पौधे के लिए भी विष्णु प्रिया नाम का प्रयोग किया जाता है। प्रचलित मान्यता के अनुसार विष्णु प्रिया अपराजिता के पुष्प चढ़ाने से भगवान विष्णु की विशेष कृपा प्राप्त की जा सकती है।
यह फूल भगवान में चढाने के अलावा अन्य चीज में उपयोग किये जाते है
1) | अपराजिता का फूल शनि-दोष से मुक्ति के लिए खास है । |
2) | मां लक्ष्मी का आगमन होता है। |
3) | घर में अपराजिता का पौधा होने से सुख-शांति, धन लाभ के साथ घर के हर सदस्य को तरक्की मिलती है। |
4) | इसके जड़ को कान पर बांधने से ही माइग्रेन की समस्या दूर हो जाती है । |
5) | चोट में इसके पत्तों को लगाने से वहां इंफेक्शन नहीं होता है। |
हम आशा करते हैं कि आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी चमत्कारी पेड़ों के बारे में आपको पसंद आएगी। पेड़ों की दुनिया विशाल, आश्चर्यजनक और आनंददायक होती है। ये पेड़ हमें न सिर्फ ताजगी और शांति की अनुभूति प्रदान करते हैं, बल्कि वे हमारे पर्यावरण के संरक्षण और जीवन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। उनकी हरकतें हमें अद्भुतता और धैर्य का संदेश देती हैं और उनकी छाया हमें सुरक्षा और शरण प्रदान करती है। इसलिए, चलिए हम सब मिलकर पेड़ों की देखभाल करें और इन चमत्कारी पेड़ों का सम्मान करें, ताकि हम और हमारी आने वाली पीढ़ियाँ भी इनके सुंदर और आश्चर्यजनक सौंदर्य का आनंद ले सकें।
Read more :जानिए छत्तीसगढ़ में सबसे उपयोगी पेड़ कहां पाए जाते हैं?
For more information about where the most useful trees are found in Chhattisgarh –