अनार के दाने ही नहीं पत्ते भी हैं आपके स्वास्थ लिए लाभकारी

By Rashi

Updated on:

Hello Friends Welcome to My Blog

अनार (pomegranate) किसे पसंद नहीं है। अनार का छिलका जितना कठोर होता है, अंदर उतना ही स्वादिष्ट, और मीठा फल होता है। इसलिए, अनार को “स्वास्थ्य का रत्न” भी कहा जाता है। किसी भी व्यक्ति को, कोई भी रोग हो जाए, लोग उन्हें सबसे पहले अनार के सेवन की सलाह ही देते हैं। डॉक्टर भी कमजोरी दूर करने के लिए, या इलाज के बाद स्वास्थ्य लाभ पाने के दौरान, रोगी को अनार खाने के लिए बोलते हैं।

आपको भी यही पता होगा कि अनार के सेवन से आपकी सेहत को बहुत फायदे मिलते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि अनार के वे फायदे कौन-कौन से हैं? नहीं ना! आप यह नहीं जानते होंगे कि अनार का प्रयोग कर रोगों की रोकथाम भी की जा सकती है।

अनार में विटामिन सी, विटामिन के, फोलेट, पोटैशियम, और एंटीऑक्सीडेंट्स प्रमुख रूप से पाए जाते हैं। ये पोषक तत्व हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने में मदद करते हैं और बीमारियों से लड़ने की क्षमता को बढ़ाते हैं।

अनार के होने वाले फायदे ( Pomegranate benefits)

आंखों के रोग में अनार से फायदा (Health Benefits of Pomegranate in Eye Disease Treatment )

  • आंख के रोग को ठीक करने के लिए अनार के 5-6 पत्तों को पानी में पीसकर दिन में 2 बार लेप करें।
  • अनार के पत्तों को पानी में भिगोकर पोटली बना लें। इसे आंखों पर रखने से भी आंख के रोग ठीक होते हैं।
  • इसी तरह, अनार के पत्तों के रस को आंखों पर लगाने से आंखों का दर्द, और आंखों के अन्य रोग में लाभ होता है।

मोतियाबिन्द में फायदेमंद अनार का इस्तेमाल (Health Benefits of Pomegranate for Cataract)

अनार के इस्तेमाल से मोतियाबिंद में फायदा लिया जा सकता है। मोतियाबिंद के उपचार के लिए अनार के वृक्ष की छाल को, पके हुए अनार के फल के रस में घिस लें। इसमें 1 या 2 लाल गुंजा का छिलका भी घिस लें। इसे आंखों की फूली पर दिन में 3 बार लगाने से लाभ होता है।

अपच की समस्या में अनार का इस्तेमाल (Anar Juice Benefits in Indigestion)

  • अपच की समस्या के लिए अनार के 10 मिली रस में भुना हुआ 2 ग्राम जीरा, और 5 ग्राम गुड़ मिला लें। इसे दिन में 2 या 3 बार प्रयोग करें। इससे सभी प्रकार की अपच की परेशानी ठीक होती है।
  • 20 मिली अनार का रस, 20 मिली शहद, और 10 मिली तिल के तेल में 6 ग्राम जीरा का चूर्ण, और 6 ग्राम खांड मिला लें। इसे मुंह में लेकर थोड़ी देर मुंह को चलाते रहें। ऐसा करने से अपच में लाभ होता है।

अनार के प्रयोग से गर्भपात की समस्या में फायदा (Pomegranate Benefits During Pregnancy)

  • अनार के सेवन से गर्भपात को भी रोका जा सकता है। जिन गर्भवती महिलाओं को गर्भपात की परेशानी रहती है, वे गर्भधारण के पांचवें महीने में अनार के पत्ते के चूर्ण, और चन्दन के चूर्ण में दही, और मधु मिलाकर सेवन करें। इससे लाभ होगा।
  • अनार के ताजे पत्ते (20 ग्राम) को, 100 मिली पानी में पीसकर छान लें। इसे पीने से गर्भपात की रोकथाम होती है।
  • इसके साथ ही, अनार के पत्ते के पेस्ट को, पेट के नीचे वाले भाग पर लेप करने से गर्भस्राव पर रोक लगती है

अनार के उपयोग से सिफलिस रोग में फायदा (Benefits of Patanjali Anar juice in syphilis Treatment)

सिफलिस एक यौन रोग है, जो जीवाणु संक्रमण से होती है। अगर समय पर इसका उपचार नहीं किया गया, तो इससे गंभीर बीमारियां भी हो सकती हैं। इसमें 1 किग्रा अनार के फल के छिल्के को 4 लीटर पानी में डालकर उबाल लें। जब पानी 1 लीटर रह जाए, तो उसमें 250 मिली सरसों का तेल और अनार की छाल को पीसकर लेप करें। इससे सिफलिश रोग में लाभ होता है।

अनार के दाने ही नहीं पत्ते भी हैं आपके स्वास्थ्य लिए लाभकारी

इसी तरह, रोज अनार के पत्ते के पेस्ट बनाकर लेप करें, और 5-10 ग्राम पत्ते के चूर्ण का सेवन करने से सिफलिश में लाभ होता है।

उल्टी रोकने के लिए अनार का प्रयोग (Anar Juice Benefits to Stop Vomiting )

  • उल्टी की परेशानी में 10 मिली अनार के गुनगुने रस में 5 ग्राम चीनी मिलाकर पिएं। इससे उल्टी ठीक होती है।
  • अनार के फल को छिलके सहित कूट कर रस निचोड़ लें। इसे 30-50 मिली की मात्रा में पिलाएं। इसमें चीनी मिलाकर पिलाने से पित्त रोग के कारण होने वाली उल्टी, खुपानी, और थकान आदि समस्या ठीक होती है।

अनार के उपयोगी भाग (Useful Parts of Pomegranate)

  1. फूल (A nar flower)
  2. फल (dalim fruit)
  3. बीज (Anar seeds)
  4. अनार के पौधे के पत्ते
  5. अनार के पौधे के तने
  6. अनार के फल के छिलके
  7. अनार के पेड़ की छाल

अनार कहां पाया या उगाया जाता है? (Where is Pomegranate Found or Grown?)

भारत में अनार के वृक्ष (anar tree) हर जगह पाए जाते हैं। पश्चिमी हिमाचल प्रदेश, और उत्तराखण्ड की पहाड़ियों पर अनार की खेती बहुत होती है। ईरान एवं अफगानिस्तान में भी अनार की खेती होती है।

इसे भी पढ़े- Sawan2023: सावन में व्रत के समय कौन सा फल का सेवन करना चाहिए

Leave a Comment