सावन माह में भूलकर भी ना चढ़ाये शिवलिंग पर ये फूल

By Rashi

Published on:

Hello Friends Welcome To My Blog

जैसे की आप सबको पता ही है. 4 जुलाई से सावन शुरू होने वाले है | जिसका हिन्दू धर्म में विशेष महत्व है | सावन के महीने में भगवान शिव की उपासना करने से जीवन में आ रही सभी समस्याएं दूर हो जाती है और साथ ही सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।

सावन का महीना भगवान शंकर को समर्पित होता है, क्योंकि यह मान्यता है कि इस महीने में उनकी पूजा और अराधना से अनेक लाभ प्राप्त हो सकते हैं। खासकर, सावन के सोमवार को भगवान शंकर की पूजा करने से महादेव आपकी पूजा को स्वीकार करते हैं। इस बार सावन महीना 4 जुलाई को मंगलवार से शुरू हो रहा है और 2 महीने तक चलेगा। सावन का पहला सोमवार 10 जुलाई को होगा। सावन महीने में ध्यान देने योग्य बात है कि आप महादेव की पूजा के दौरान कुछ विशेष चीजों का अर्पण न करें, क्योंकि इससे परेशानी हो सकती है।

सावन माह में भूलकर भी ना चढ़ाये शिवलिंग पर ये फूल

सावन में महादेव को भूलकर भी न चढ़ाएं ये चीजें

1 भगवान शिव को केतकी का फूल भूलकर भी अर्पित नहीं करना चाहिए | ऐसा माना जाता है कि महादेव को सफेद रंग का फूल चढ़ाना चाहिए | दोस्तों केतकी फूल आखिर क्यों नहीं चढ़ाते है शिव जी के में इसके बारे में हमने विस्तार से बताया है जिसको आप यंहा केतकी फूल का महत्व और पूरी जानकारी क्लीक करके देख सकते हो|

2. भगवान शिव को हल्दी नहीं चढ़ानी चाहिए. हल्दी माता लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है और इसे स्त्री का प्रतीक माना जाता है. शिवलिंग पर स्त्री से संबंधित कोई वस्तु नहीं चढ़ानी चाहिए|

3. शिवलिंग पर कभी भी सिंदूर, कुमकुम या रोली नहीं चढ़ानी चाहिए.ऐसा मान्यता है कि सुहाग और सौंदर्य के प्रतीक है और इन चीजों को शिवजी को अर्पित नहीं करना चाहिए |

4. भगवान शिव को तुलसी का पत्ता भी नहीं चढ़ाना चाहिए. भगवान विष्णु को बहुत प्रिय हैं लेकिन भगवान शिव को तुलसी अर्पित करने से बचना चाहिए |

5. भगवान शिव को नारियल का पानी अर्पित नहीं करना चाहिए. ऐसा इसलिए क्योंकि नारियल को लक्ष्मी मां का स्वरूप माना जाता है|

भगवान शिव को प्रिय है सावन

पौराणिक कथा के अनुसार सावन में समुद्र मंथन हुआ था। सृष्टि की रक्षा के लिए मंथन से निकले विष को भगवान भोलेनाथ पी गए थे। जिससे उनका कंठ नीला पड़ गया था। इसी कारण उनका नीलकंठ नाम पड़ा। समस्त देवी-देवताओं ने शिव को राहत पहुंचाने और विष के प्रभाव को कम करने भगवान शिव पर शीतल जल अर्पित किया। तभी से शिव जी को जल बहुत प्रिय हैं। सावन में जलाभिषेक करने से भोले बाबा प्रसन्न होते हैं।

दोस्तों इस आर्टिकल माध्यम के जरिये से हमने आपको शिवलिंग पर क्या नहीं चढ़ाना चाहिए उनके बारे में बताया है| ऐसे ही सावन में कौन सा फूल को चढाने से शिव जी मनोकामना पूर्ण करते है इसके बारे में हमने एक आर्टिकल लिखा है जिसको आप हमारे वेबसाइट flowersname.co.in क्लिक करके देख सकते है मनोकामना

Leave a Comment